सामान्य प्रश्न
डाइन लैंड एक्सपीरियंस क्या है?
डाइन लैंड जाने से आप नवाजो नेशन की संस्कृति और दृश्यों में डूब जाते हैं। दो यात्राओं के लिए, आपको 7 अलग-अलग गतिविधियों के ज़रिए डाइन (यात्रा प्रोग्राम) के बारे में जानकारी दी जाएगी।
एंटीलोप कैन्यन क्या है?
एंटिलोप कैनयन लीची, अरिजोना के पूर्व में स्थित एक स्लॉट कैन्यन है। इसमें सीक्रेट, एंटीलोप और लोअर एंटेलोप कैनयन जैसे कई स्लॉट कैनयन शामिल हैं। एंटेलोप कैन्यन के हर इलाके में अपना अलग इतिहास होता है, इसलिए टूर गाइड इसे आपको समझाने में मदद करेगा।
हम स्वयं कैनयन में जाकर अपनी यात्रा करना चाहते हैं। क्या यह संभव है?
नहीं, सभी कैनयन टूर के लिए आपको टूर गाइड बुक करना होगा, और टूर गाइड हमेशा आपके साथ होना चाहिए।
आप कौनसे टाइम जोन में हैं?
हम एरिजोना स्टैंडर्ड टाइम (MST) को फ़ॉलो करते हैं। जो समय पेज, फ्लैगस्टाफ, ग्रैंड कैन्यन और फीनिक्स में होता है वही हमारे यहाँ होता है। (8 मार्च से 1 नवंबर 2020 तक के) डेलाइट सेविंग टाइम में नवाजो रिजर्वेशन और यूटा राज्य से गुजरते समय, मेहमान को समय में बदलाव दिखाई देगा। आपके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इसको ध्यान में रखते हुए 1 घंटा आगे बढ़ जाएंगे।
गर्भवती होने पर क्या मैं एंटेलोप कैनयन टूर पर जा सकती हूं और क्या मैं घोड़े पर सवारी कर सकती हूं?
यह आप पर निर्भर करता है। गिरने या उबड़-खाबड़ सड़कों के कारण, हम इसकी
सिफारिश नहीं करते हैं।
क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मैं क्या लेकर आऊँ?
आप वही सामान ले जाएँ जो आप अपनी छुट्टियों पर लेकर जाते हैं। आरामदायक जूते और एथलेटिक कपड़े लाने की भी सलाह दी जाती है।
क्या टूर के दौरान टॉयलेट का इस्तेमाल करने की सुविधा होती है?
नहीं।. हमारी यात्रा के दौरान टॉयलेट नहीं होते हैं। हम सलाह देते हैं कि आप टूर ट्रक पर सवार होने से पहले सुविधाओं का उपयोग कर लें। हम अपनी यात्रा में प्राकृतिक और प्राचीन दृश्यों को देखेंगे। अगर आपको टूर के दौरान टॉयलेट जाना हो है तो हमारे गाइड आपको एक बड़ी सी झाड़ी की ओर दिशा बताएंगे जिसके पीछे खड़े होकर या बैठकर आप अपना काम कर सकते हैं।
हर टूर से पहले हमें कितनी जल्दी आना चाहिए?
हर टूर के लिए यह अलग-अलग होता है। आपको अपने टिकट के साथ सभी आवश्यक जानकारी मिलेगी।
क्या आप मुझे बता सकते हैं कि क्या पहनना है?
हम सर्दियों में गर्म कपड़े पहनने की सलाह देते हैं। पहले 5 मिनट के दौरान आप एक खुले आसमान वाले टूर ट्रक में बैठकर 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करेंगे। तापमान काफी ठंडा लग सकता है। अच्छा सुझाव तो ये है कि कपड़ों की लेयरिंग की जाए। गर्मियों के महीनों में टी-शर्ट और शॉर्ट्स सबसे ज्यादा पहने जाते हैं। बंद पैर वाले जूते पहनना अच्छा रहेगा, लेकिन अगर आपको पैर की उंगलियों के बीच रेत डलने से कोई परेशानी नहीं तो सैंडल भी ठीक रहेंगे।
भाग लेने वाले बच्चों की उम्र कितनी होनी चाहिए?
सुरक्षा कारणों से, 6 साल से कम उम्र के बच्चों को ज्यादातर टूर अनुमति नहीं देते हैं। हालांकि, माता-पिता अपने बच्चों को साथ लेकर जा सकते हैं, लेकिन ऐसा करते समय उन्हें सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
क्या मेरा बच्चा घोड़े की सवारी कर सकता है?
बच्चे कम से कम 6 साल के हों और उनके साथ कोई बड़ा हो।
क्या बच्चों के लिए कोई अलग कीमतें हैं?
हां, कृपया बुकिंग पृष्ठ पर कीमतों की जांच करें।
हेलिकॉप्टर में ज़्यादा से ज़्यादा कितने यात्री बैठ सकते हैं?
6 + पायलट।
हॉर्सशू बेंड की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय कब है?
आप पूरा दिन घाटी का आनंद ले सकते हैं, इसलिए वह समय चुनें जो आपको सबसे अच्छा लगे। पीला, नारंगी और चमकीले रंग सुबह में हावी होते हैं, जबकि मैजेंटा और लाल दोपहर में हावी होते हैं।
क्या ट्राइपॉड लाने की इजाज़त है?
यदि आप अन्य मेहमानों का सम्मान करते हैं और उनकी यात्रा में दखलंदजी नहीं करते या उन्हें परेशान नहीं करते, तो आपको टूर के दौरान तस्वीर लेने की अनुमति है।
क्या ड्रोन लाना ठीक है?
नहीं।. नवाजो पार्क एंड रेक्रीएशन ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन की अनुमति नहीं देते हैं।
क्या हम अपने पालतू जानवर साथ में ला सकते हैं?
टूर पर पालतू जानवरों की अनुमति नहीं है। इनमें सर्विस वाले, इलाज करने वाले और निजी पालतू जानवर शामिल होते हैं। COVID-19 के कारण, कोई केनेल सर्विस (कुत्ता-घर) उपलब्ध नहीं है।